झारखंड विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश के आलोक में आगामी 23 फरवरी को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में मेगा विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर में नालसा के शिशु प्रोजेक्ट के तहत जरूरतमंद बच्चों के पुनर्वास, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्पॉन्सरशिप की राशि का नियमित भुगतान से संबंधित पहलुओं की अद्यतन स्थिति पर विशेष फोकस रहेगा. वहीं सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ सुनिश्चित करायी जाएगी. शिविर की सफलता को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रखंड स्तर पर न्यायिक पदाधिकारी, एलएडीसी, पैनल अधिवक्ता व पीएलवी सह अधिकार मित्र मौजूद रहेंगे. इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डॉ. प्रदीप कुमार ने दी है. उन्होंने बताया कि गोड्डा प्रखंड में परिवार न्यायालय के प्रधान जज अनिल कुमार पांडेय, एलएडीसी चीफ संजय कुमार सहाय एवं पैनल अधिवक्ता आशिष कुमार व पीएलवी शंकर चंद्र सेन एवं मो. हसीब, महागामा प्रखंड में अपर जिला जज प्रथम कुमार पवन, पैनल अधिवक्ता रविन्द्र कुमार झा एवं मृगेन्द्र कुमार झा, पीएलवी जयकृष्ण यादव एवं स्टेनशिला हेंब्रम, पोड़ैयाहाट में अपर जिला जज तृतीय ऋचा श्रीवास्तव, पैनल अधिवक्ता अरुण कुमार मंडल एवं अरविंद कुमार गुप्ता, पीएलवी चंपा कुमारी एवं अजय टुडू, पथरगामा में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव, एलएडीसी लीली कुमारी, पैनल अधिवक्ता शेखर चंद्र चौधरी, पीएलवी दिलीप यादव एवं मीनू बेसरा, बसंतराय में सीजेएम अर्जुन साव, पैनल अधिवक्ता अंबोद कुमार ठाकुर, अजीत कुमार, पीएलवी मुन्नी रानी व विमल टुडू, सुंदरपहाड़ी, प्रखंड में सब जज प्रथम सह एसीजेएम प्रताप चंद्रा, पैनल अधिवक्ता कुंदन कुमार ठाकुर व संजीव कुमार, पीएलवी रामविलास महतो एवं सुषमा मुर्मू, मेहरमा में सब जज चतुर्थ सह प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार, पैनल अधिवक्ता अफसर हसनैन शमशाद व एलएडीसी आयुष राज, पीएलवी अनिता टुडू एवं दयानंद यादव, बोआरीजोर में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सतीश कुमार मुंडा, पैनल अधिवक्ता ध्रुव कुमार चौबे व श्यामल किशोर ठाकुर, पीएलवी मंजूरी बीबी व चुनका मुर्मू, ठाकुरगंगटी में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी खालिद रसीद अली अहमद, एलएडीसी रितेश कुमार सिंह व अजीत कुमार सहाय, पीएलवी जायसवाल मांझी एवं जोबाती मुर्मू आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
