एसडीओ ने रूंजी पंचायत की योजनाओं को लिया जायजा

सर्वप्रथम बसता गांव पहुंचकर जनवितरण प्रणाली के दुकान को देखा. उन्होंने पंजियों की भी जांच की. डीलर से वितरण के मामले में गंभीरता पूर्वक पूछताछ की.

प्राक्कलन के अनुरूप सिंचाई कूप का काम पूरा करने का दिया निर्देश प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटी महागामा एसडीओ आलोक बरन केसरी ने शनिवार को ठाकुरगंगटी की रंजी पंचायत के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया. इस क्रम में श्री केसरी ने सर्वप्रथम बसता गांव पहुंचकर जनवितरण प्रणाली के दुकान को देखा. उन्होंने पंजियों की भी जांच की. डीलर से वितरण के मामले में गंभीरता पूर्वक पूछताछ की. कहा कि सरकार की ओर से जो भी मुहैया करायी जाती है, उसे लाभुकों के बीच ईमानदारी से वितरण करें. किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए. अन्यथा सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने इसके बाद रुंजी गांव में आंगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण कर उपस्थित बच्चों को देखा. सेविका से पूछताछ की. उन्होंने बेहतर तरीके से केंद्र के संचालन की बात कही. एसडीओ ने दर्जनों आबुआ आवास योजना को देखा. पंचायत सचिव को चेतावनी देते हुए कहा इस तरह का रवैया नहीं चलेगा. सारी व्यवस्था के बावजूद भी कार्य में तेजी नहीं लायी जा रही है, जो समझ से परे है. इसलिए योजना में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं चलेगी. समय सीमा के अनुरूप कार्य करने को कहा गया. उन्होंने मनरेगा योजना में सिंचाई कूप को भी देखा. कहा कि संबंधित कूप में मापी के अनुरूप कार्य हो. इसका ख्याल रखेंगे. इस दौरान पंचायती राज पदाधिकारी दिलान कुमार हांसदा, बीपीओ बेंजामिन हांसदा समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >