एमजीआर ट्रेन की चपेट में आने से बालक एक पैर कटा

बेहतर इलाज के लिए किया गया भागलपुर रेफर

ललमटिया-कहलगांव एमजीआर ट्रेन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक का एक पैर कट गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि रजौन गांव निवासी कुतुबुद्दीन अंसारी का 10 वर्षीय पुत्र कुर्बान अंसारी रजौन गांव के पास रेलवे ट्रैक के समीप बकरी चरा रहा था. इस दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसका दायां पैर कट गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए आनन-फानन में रेफरल अस्पताल महागामा पहुंचाया. जहां पर चिकित्सा प्रभारी संजय मिश्रा ने गंभीर रूप से घायल बच्चे का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया. घटना के बाद परिजन सहित ग्रामीण अस्पताल पहुंच गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >