मेहरमा में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दोनों चालक घायल

बेहतर उपचार के लिए किया गया रेफर

मेहरमा थाना क्षेत्र के सुड़नी मोड़ के समीप दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी, जिसमें दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायकों में एक श्रवण कुमार (28 वर्ष) बिहार के ईशीपुर थाना क्षेत्र के निवासी और दूसरा अजय राय (30 वर्ष) पीरपैंती थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव के निवासी हैं. घटना की जानकारी मिलते ही एसआइ मनोज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा लाया गया. वहां ऑन ड्यूटी मौजूद डॉ. सुशांत कुमार और डॉ. रंजन कुमार ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों ने बताया कि दोनों घायलों के सिर में गंभीर चोटें हैं और एक चालक की स्थिति काफी नाजुक है. घटना के समय सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा थे. कई लोग मोबाइल से वीडियो बना रहे थे, लेकिन किसी ने घायल को अस्पताल पहुंचाने की पहल नहीं की. थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने कहा कि अगर लोगों की मदद से घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता तो उनकी स्थिति बेहतर हो सकती थी. थाना प्रभारी ने आम लोगों से अपील किया है कि किसी व्यक्ति के साथ दुर्घटना होने पर उसका वीडियो बनाने की बजाय उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने में मदद करें, ताकि घायल का त्वरित इलाज संभव हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >