महागामा के सरौतिया में छत का एस्बेस्टस गिरने से महिला की मौत

सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने घायल महिला को मृत घोषित

महागामा थाना क्षेत्र के सरौतिया गांव में एस्बेस्टस गिरने से 49 वर्षीय महिला वजीदा खातून की मौत हो गयी. वहीं घटना में मृत महिला का पोता मोहम्मद रईस (14 वर्ष) व कायनात खातून (3 वर्ष), गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद परिजनों ने तीनों घायलों को रेफरल अस्पताल महागामा लाया, जहां पर चिकित्सक अभिषेक सानू ने महिला के सिर और पैर में गंभीर चोट लगने के कारण बेहतर इलाज के लिए गोड्डा रेफर कर दिया. सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि घायल महिला अपने पोती कायनात के साथ घर के आंगन में टहल रही थी. इस दौरान अचानक छत का एस्बेस्टस महिला के शरीर पर खिसककर गिर गया. इससे महिला व उनका पोता-पोती गंभीर रूप से घायल हो गया. मौत के बाद महिला का शव सरौतिया गांव पहुंचने पर परिजनों में मातम छा गया. लोगों की भीड़ मृतक महिला के आवास पर जुट गयी. मृतक महिला के पति अयूब आलम सेवानिवृत शिक्षक हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >