रानीपुर से बड़ी मस्जिद तक सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे बाइक सवार और स्कूली बच्चे

पथरगामा में सड़कों की जर्जर हालत से लोग परेशान. रानीपुर स्कूल के पास बड़े गड्ढे, स्कूली बच्चों और बाइक सवारों के लिए बना खतरा. अविलंब मरम्मत की मांग.

पथरगामा : पथरगामा प्रखंड क्षेत्र में सड़कों की जर्जर स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है. प्राथमिक विद्यालय रानीपुर के समीप पुल से लेकर बड़ी मस्जिद तक सड़क की स्थिति काफी दयनीय हो गई है.

जगह-जगह बड़े गड्ढे, ग्रामीणों ने खुद डाला मलबा

रानीपुर प्राथमिक विद्यालय के पास सड़क पूरी तरह उखड़ गई है, जिसके कारण जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं. गड्ढों को पार करने के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने खुद ईंट के टुकड़े और मलबा डालकर उन्हें भरने का प्रयास किया है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है.

स्कूली बच्चों के लिए सबसे बड़ी परेशानी

जर्जर सड़क के कारण आए दिन बाइक सवार गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं. वहीं, सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है. नन्हे बच्चे स्कूल जाते समय अक्सर गड्ढों में गिरकर चोटिल हो जाते हैं.

ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की मांग की

ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर सड़क की ओर ध्यान देते हुए अविलंब सड़क की मरम्मत या निर्माण कराने की मांग की है, ताकि स्कूली बच्चों और राहगीरों को हादसों से बचाया जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >