मिल्लत कॉलेज के प्राचार्य ने किया पुस्तक का विमोचन

लोगों से किया पुस्तक को पढ़े जाने का आग्रह

परसा मिल्लत कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ तुषार कांत के हाथों गुरुवार को पुस्तक का विमोचन किया गया. पुस्तक कॉलेज के ही डॉ मो जावेद द्वारा लिखी गयी है. डॉ मो जावेद की लिखित तीसरी पुस्तक ‘भारत और पड़ोसी देश’ का विमोचन करते हुए डॉ तुषार ने कहा कि इस पुस्तक में भारत के उनके पड़ोसी देशों से संबंधों का जिक्र किया गया है. साथ ही बताया गया है कि वर्तमान में कैसे संबंध हैं. इस पर भी विशद विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है. इस पुस्तक को पढ़े जाने का आग्रह लोगों से किया. पुस्तक विमोचन के क्रम में प्रो अशरफ करीम, प्रो विकास मुंडा, प्रो नसीम, प्रो रियाज़, प्रो कपिल, प्रो नजीब, प्रो खालिद आदि ने विशद चर्चाएं की. इस अवसर पर मो शाहनवाज, मो अब्दुल्लाह, मो नदीम, शशिकान्त के अलावा दर्जनों विद्यार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >