शिव-पार्वती के प्रतिमा के साथ हजारों ने किया नगर भ्रमण

शिव-पार्वती की प्रतिमा के साथ हजारों ने किया नगर भ्रमण

प्रतिनिधि, गोड्डा हनुमंत अखाड़ा मंदिर स्थित नव निर्मित शिव पार्वती मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य तरीके से आयोजित किया गया. प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी मूर्तियों का नगर भ्रमण कराया गया. लोहियानगर स्थित मंदिर परिसर से भगवान शिव, पार्वती, गणेश व नंदी बाबा की मूर्तियों को वाहन पर रखकर नगर भ्रमण कराया गया. मंदिर परिसर से गंगटा चौक से मिशन चौक, लहेरी टोला, हटिया परिसर, कारगिल चौक व नेहरू चौक होते हुए मूर्तियों को पुनः मंदिर में लाया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल रहे. नाच-गान के साथ भ्रमण कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया. सबके हाथ में भगवा ध्वज लहरा रहा था. बड़ी संख्या में शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ अशोक, डॉ प्रभारानी प्रसाद, डॉ श्याम भगत, डॉ नरेंद्र, डॉ दिलीप, ज्ञान स्थली के समीर दूबे सहित शहर के कई बुद्धिजीवी एवं बड़ी संख्या में महिलाएं भी इस कार्यक्रम में पूरे जोश से शामिल हुईं. आज प्राण-प्रतिष्ठा के बाद कार्यक्रम का समापन समिति की ओर से बताया गया कि आज प्राण प्रतिष्ठा कर कार्यक्रम का समापन कर दिया जाएगा. पूजा आदि सुबह से ही आरंभ हो जाएगी. बारी-बारी से सभी देवताओं को स्थापित किया जाएगा. इसके अलावा मंदिर परिसर में ही राम कथा का भव्य आयोजन हो रहा है, जिसमें अयोध्या से आए मिथिलेश कुमार कथावाचक भगवान की स्तुति अपने प्रवचन पाठ में कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >