पाइप बिछाने के लिए खुदाई के दौरान निकला कोयला, जांच के लिए पहुंचे बीडीओ

खुदाई कर रहे ऑपरेटर द्वारा निकालकर रखने के दौरान ले जाने लोग

मेहरमा थाना क्षेत्र के चंपा-मेहरमा के बीच पाइप लाइन बिछाने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान कोयला निकला. बताते चलें कि कच्चा तेल के लिए मेहरमा प्रखंड के अलावे और भी कई प्रखंड में पाइप लाइन से तेल ले जाने के लिए पाइप बिछायी जा रही है. इसी दौरान शनिवार की सुबह चंपा मेहरमा के बीच बहियार में मानवेल टुडू के खेत में जेसीबी से खुदाई का कार्य चल रहा था. खुदाई करने के दौरान करीब 20 फीट नीचे जैसे ही खुदाई करना शुरू किया, इसी बीच कोयले का बड़ा चट्टान निकलना शुरू हो गया. इस दौरान बहियार में कार्य कर रहे मजदूर व मवेशी चराने वाले की नजर कोयला पर पड़ते ही कोयला निकलने की बातें आग की तरह आसपास फैल गयी. खुदाई कर रहे ऑपरेटर द्वारा कोयला को बाहर निकालकर रखने के दौरान ग्रामीणों द्वारा सर व साइकिल पर ढुलाई किया जाने लगा. इस मामले की जानकारी पाइप लाइन के वरीय पदाधिकारी को चलने पर उन्होंने कोयला निकलने वाले स्थान को ढक दिया. इस बात की जानकारी बीडीओ अभिनव कुमार को चलने पर बीडीओ व थाना प्रभारी जुगनू महथा ने कार्यस्थल पर पहुंचकर कुछ रखे हुए कोयले को देखने के दौरान पुन: खुदाई कराने पर कोयले का चट्टान निकला. बीडीओ ने कोयले का नमूना लेकर इस बात की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी. बताते चलें कि मेहरमा के अलावे बिहार के पीरपैंती प्रखंड क्षेत्र के भी कई जगह कोयला निकला है. हालांकि यह कोयला काफी दूरी पर बताया गया है. बीसीसीएल द्वारा इन सभी जगह पर कोयला निकालने की बात भी चल रही है. लेकिन आज नजदीक में कोयला निकलने के कारण अब विभाग द्वारा क्या किया जाएगा, जानना शेष है.

क्या कहते हैं बीडीओकोयला निकलने की जानकारी मिलने पर पहुंचकर कोयले का नमूना लिया गया है. इस बात की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गयी है. अग्रेतर कार्रवाई होगी.

– अभिनव कुमार, बीडीओ मेहरमाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >