पंसस सदस्यों ने गैर हाजिर पदाधिकारियों से पूछा स्पष्टीकरण

महागामा प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित

महागामा प्रखंड कार्यालय सभागार में पंचायत समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अफसाना बानो ने किया. बैठक में बीडीओ सोनाराम हांसदा, सीओ खगेन महतो, याहिया सिद्दीकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में चल रही विकास योजनाओं व कार्यों की समीक्षा की गयी. पंचायत समिति सदस्यों ने पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली सहित अन्य बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. प्रमुख अफसाना बानो ने बैठक के दौरान नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछली मासिक बैठक में कई विभागीय अधिकारियों एवं कर्मियों की अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण मांगी गयी थी, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है. वहीं आज की बैठक में भी कई अधिकारी अनुपस्थित रहे.

मंगाये गये नाश्ते के पैकेट पर उठाया सवाल

उन्होंने नाश्ते की व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रखंड कार्यालय से नाश्ते के लिए बिल आता है, लेकिन समिति सदस्य करीब 10 से 15 किलोमीटर दूरी तय करके प्रखंड कार्यालय बैठक करने के लिए आते हैं, जिन्हें भूखे लौटना पड़ता है. बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा व अबुआ आवास जैसी कल्याणकारी योजनाओं की स्थिति पर चर्चा की. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता प्रेम उरांव ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित योजनाओं की जानकारी दिया. मौके पर सभी पंचायत सदस्य एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >