कैरम टैलेंट प्रतियोगिता में बनारसी देवी प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय बना विजेता

प्रखंड स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन

जय नारायण प्लस टू विद्यालय प्रांगण में प्रखंड स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में अंडर-19 और अंडर-17 वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद खालिद तमीज और बीआरपी मोहम्मद शमीम इकबाल ने किया. प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालयों से आये प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में अंडर-19 बालिका वर्ग में बनारसी देवी प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय महागामा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता, जबकि जय नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय महागामा उपविजेता रही. वहीं बालक वर्ग के अंडर-19 में जय नारायण प्लस टू विद्यालय महागामा विजेता और उत्क्रमित उच्च विद्यालय नयानगर उपविजेता बना. प्रतियोगिता के दौरान रेफरी की भूमिका जयशंकर सिंह ने निभायी. इस अवसर पर शिक्षक हारून रशीद ने बताया कि प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान किया गया और उन्हें खेल के महत्व को समझने का मौका मिला. यह विद्यालय के शिक्षा और खेल को प्रोत्साहन देने के प्रयास को दर्शाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >