बाबा रत्नेश्वरनाथ का चढ़ा तिलक, पंडा समाज ने की पूजा-अर्चना

मां पार्वती त्रिपुरसुंदरी का किया गया श्रृंगार

गोड्डा शहर के शिवपुर मुहल्ले स्थित श्रीश्री 108 बाबा रत्नेश्वर महादेव व मां पार्वती त्रिपुरसुंदरी की पूजा अर्चना की गयी. बसंत पंचमी को लेकर आयोजित बाबा के तिलकोत्सव में शहर वासियों के साथ पंडा समाज के सदस्य शामिल हुए. बाबा का तिलक व मां पार्वती त्रिपुरसुंदरी का श्रृंगार के साथ पूजन किया गया. इस दौरान रामकृष्ण ठाकुर व गुड्डू ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, छोटू ठाकुर ने पूजा कराया. इस दौरान सुभाष झा, राजेश झा, परमानंद साह, कुंदन यादव मुख्य रूप से मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >