पथरगामा के लौगांय गांव में 11 हजार वोल्ट तार के करंट की चपेट में आने से सेंट्रिंग मिस्त्री बुरी तरह घायल हो गया. घायल मिस्त्री का नाम अशोक कुमार है. सदर अस्पताल के मेल वार्ड में मिस्त्री का उपचार किया जा रहा है. घायल मिस्त्री ने बताया कि वह महागामा के करनू गांव का रहने वाला है. लौगांय गांव में एक शिक्षक के यहां सेंट्रिंग का काम कर रहा था, तभी ऊपर से पार किये 11 हजार हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया, जिसके बाद बिजली मिस्त्री का दायां हाथ झुलस गया. घायल व्यक्ति चिकित्सक के देखरेख में हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
