चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में सदस्यता राशि की गयी तय

सदस्यता शुल्क 2100 रुपये किया गया तय

गोड्डा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से सदस्यता अभियान को लेकर बैठक आयोजित की गयी. चैंबर कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान सदस्यता अभियान आरंभ करने पर जोर देते हुए बताया गया कि नया सदस्यता अभियान शुरू किया गया है, जिसमें व्यापारियों को जोड़ा जायेगा. सदस्यता शुल्क 2100 रुपये तय किया गया है, जबकि सदस्यों के नवीनीकरण के लिए भी 1100 रुपये शुल्क का निर्धारण किया गया है. सदस्यता फॉर्म शहर के तीन स्थानों में मुख्य रूप से हीरालाल मंडल की दुकान (हटिया चौक), विकास औषधालय (मेन रोड), सैमसंग सर्विस सेंटर (आसनबनी चौक) निर्धारित है. यह जानकारी बैठक करते हुए चैंबर अध्यक्ष प्रीतम गाडिया, सचिव मोहम्मद कमरान, उपसचिव मोहम्मद मेहताब और उपसचिव विकास टेकरीवाल ने संयुक्त रूप से दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >