राजमहल कोल परियोजना के ऊर्जानगर राजमहल हाउस में यूनाइटेड कॉल वर्कर्स यूनियन की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता यूनियन के एरिया सचिव रामजी साह ने किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 26 मार्च को ऊर्जा नगर के विभाग भवन में यूनियन के एरिया सम्मेलन किये जाने की तिथि निर्धारित की गयी है. सम्मेलन को सफलतापूर्वक संपन्न करना है, इसके लिए सभी सदस्यों का सहयोग आवश्यक है. उन्होंने कहा कि ऊर्जा नगर के मुख्य द्वार के पास अतिथि के स्वागत के लिए तोरण द्वार बनाया जाएगा एवं सम्मेलन स्थल को भी भव्य तरीके से सजाया जाएगा. अतिथि के स्वागत के लिए सदस्यों को भी नामांकित किया गया. सम्मेलन में पहुंचने वाले लोगों को किसी भी तरह का कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए समिति सदस्यों का भी चयन किया गया. सम्मेलन को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए सदस्यों के बीच कार्यभार बांट दिया गया है. सभी सदस्यों को सक्रिय रूप से अपने-अपने कार्य पर काम करने का भी सलाह दिया गया है. सम्मेलन को भव्य बनाने के लिए सभी सदस्य सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. मौके पर ओसीपी अध्यक्ष बाबूलाल किस्कू, सचिव रामसुंदर महतो, डॉ राधेश्याम चौधरी, विनोद महतो आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
