प्रखंडस्तरीय कार्यशाला में मनरेगा योजना चयन की मिली जानकारी प्रतिनिधि, बसंतराय प्रखंड कार्यालय सभागार में मनरेगा सप्ताह और वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत किए जानेवाले पौधरोपण से संबंधित प्रखंडस्तरीय कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया. शुभारंभ प्रखंड प्रमुख अंजर अहमद, जिप सदस्य एहतेशाम उल हक, जिप सदस्य अरशद वहाब, बीडीओ श्रीमान मरांडी ने संयुक्त रूप से किया. संचालन बीपीओ उज्ज्वल चंद्र मंडल ने किया. बीडीओ श्रीमान मरांडी ने बताया कि मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं का मुख्य उद्देश्य मजदूरों को काम उपलब्ध कराना है. ताकि मजदूरों के पलायन को रोका जा सके. मनरेगा में कार्य करने वाले निबंधित मजदूरों की बीमा निःशुल्क होती है. मनरेगा में कम से कम 15 दिन कार्य पूरे करने वाले महिला-पुरुष को काम के दौरान किसी कारण मृत्यु हो जाती है तो दो लाख रुपये, सामान्य मृत्यु होने पर एक लाख रुपये तथा दिव्यांग होने पर 75 हजार रुपये राशि की दी जाती है. इसके बाद बीडीओ ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 में आम बागवानी, पौधरोपण का लाभ कैसे प्राप्त करेंगे. बागवानी की देखरेख कैसे करनी है. कई योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दी. कार्यशाला में विभिन्न पंचायतों के मनरेगा मजदूर शब्बीर,रवीना, इशरत, रूबी देवी, समीम मंसूरी, बिजली देवी और जूलेखा को एक सौ दिन कार्य पूरे करने पर वही विभिन्न पंचायतों के मेठ मुन्नी देवी, हुस्न आरा, मरजीना खातून को प्रमुख, बीडीओ, जिप सदस्य, मुखिया द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया. कार्यशाला में सहायक अभियंता, सभी कनीय अभियंता, सभी पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, स्वयंसेवक, सभी पंचायत के मुखिया समेत कई मनरेगा मजदूर उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
