जच्चा-बच्चा से संबंधित सूचना पोर्टल पर करें अपलोड : चिकित्सा प्रभारी

स्थाई व अस्थाई विधि को अनवरत जारी रखने का निर्देश

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में सोमवार को एमओआइसी सह चिकित्सा प्रभारी डॉ मोहन पासवान की अध्यक्षता में स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में चिकित्सा प्रभारी ने डॉ पासवान ने टीकाकरण के सत्र स्थल पर यू विन पोर्टल पर जच्चा-बच्चा से संबंधित सूचना अपलोड करने को कहा गया. वहीं अनमोल एप में डाटा एंट्री करने का निर्देश दिया गया. मिशन परिवार विकास के तहत स्थाई व अस्थाई विधि को अनवरत जारी रखने का निर्देश दिया. सीकल सेल एनीमिया जांच प्रतिदिन टीकाकरण स्थल पर करने का निर्देश दिया. एक अक्टूबर को सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुजुर्ग दिवस का आयोजन करने का निर्देश दिया. वहीं दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम चलाये जाने पर चर्चा किया. मौके पर चंद्रशेखर चौधरी, पंकज कुमार, विनय शंकर मिश्र, सुजाता, रीना, संजू, मंजू, आशा, नीलम, दीपशिखा, कृष्णा, रेखा, निहारिका, ज्योत्सना, दुर्गा, रीता समेत नवनियुक्त सी एच ओ ज्योति कुमारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >