फसल चराने का विरोध करने पर किसान की पिटाई, अस्पताल में भर्ती

सदर प्रखंड के सौर पचीसा गांव में फसल बचाने का विरोध करना किसान को पड़ा महंगा

गोड्डा मुुफस्सिल थाना क्षेत्र के सौर पचीसा गांव में धान की कटी फसल को बचाना एक किसान के लिए महंगा साबित पड़ गया. किसान अशोक कुमार पिता श्रीकांत मंडल की जमकर पिटाई कर दी गयी. पिटाई में अशोक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है. घायल से मिली जानकारी के अनुसार उनके खेत में धान काट कर रखा गया था. वे कटे हुए धान को देखने गये थे. तभी खेत में मवेशी चरने की जानकारी मिली. इस पर वे मना करने गये कि क्यों उनके कटे हुये धान की फसल को खिलाया जा रहा है. इस पर गांव के ही संजीव यादव, अमरेश यादव, सिंहेश्वर यादव, कैलाश यादव, पप्पू यादव, संजय यादव, पिंटू यादव, कांग्रेस यादव आदि ने जमकर मारपीट कर दी. मारपीट में वे गंभीर रूप से घायल हो गये. बताया कि सबों के द्वारा लाठी व डंडे से मारपीट की गयी है. पिटाई के बाद खेत में गिर गये, जिसके बाद परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >