बेलटिकरी खेल मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

गुलाब चौक महागामा की टीम पेनल्टी शूट में विजयी रही

महागामा के बेलटिकरी खेल मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गया. प्रतियोगिता का उदघाटन करणु पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र टुडू व भाजपा नेता पप्पू ठाकुर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस दौरान प्रतियोगिता का उदघाटन मैच एफसी महागामा टीम व एफसी महावीर खदहरा टीम के बीच खेला गया, जिसमें एफसी महागामा की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज किया. दूसरा मैच गुलाब चौक (महागामा) व दियाजोरी टीम के बीच खेला गया. इसमें गुलाब चौक महागामा की टीम पेनल्टी शूट में विजयी रही. तीसरा मैच डकैता महागामा व पिपरा टीम के बीच खेला गया, जिसमें पेनल्टी शूट में डकैता टीम विजेता रही. चौथा मैच बजरंग स्पोर्टिंग क्लब बेलटिकरी व कटिहार टीम के बीच खेला गया, जिसमें बेलटिकरी की टीम दो एक से विजयी रही. प्रतियोगिता को देखने के लिए खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मैदान के चारों ओर लगी रही. उपस्थित खेलप्रेमी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन तालियां बजाकर कर रहे थे. प्रतियोगिता के आयोजन में अध्यक्ष ललन कुमार झा, उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह, पटवारी हेंब्रम, संजय जयसवाल प्रमोद पासवान, पप्पू मंडल, मोती सोरेन, विनय मंडल आदि जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >