महगामा: गोरंटिया बना फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता

महगामा: गोरंटिया बना फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता

महागामा. प्रखंड क्षेत्र के पलहारपुर मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता का फाइनल मैच पलहारपुर और गोरंटिया टीम के बीच खेला गया. बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गोरंटिया की टीम ने दो गोल से जीत दर्ज कर विजेता का खिताब अपने नाम किया. समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि बीडीओ सोनाराम हांसदा, समाजसेवी बेटा राम मुर्मू, मुखिया सावित्री हेंब्रम, सामवेल हांसदा सहित अन्य ने विजेता गोरंटिया टीम को तीस हजार रुपये तथा उपविजेता पलहारपुर टीम को बीस हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. वहीं, तीसरे स्थान पर रही चांदनी चौक गोड्डा की टीम और चौथे स्थान पर रही बैजनाथपुर टीम को तीन-तीन हजार रुपये की नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. फाइनल मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ मैदान के चारों ओर उमड़ पड़ी. पूरे मैच के दौरान दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. इस फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कमेटी के एतवारी टुडू, गंगाराम टुडू, महादेव बेसरा, राजेश मरांडी, विमल मरांडी सहित सभी कमेटी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >