वर्ल्ड रेड क्रॉस डे पर जिले में नहीं हुआ कोई कार्यक्रम

वर्ल्ड रेड क्रॉस डे एवं थैलेसीमिया डे पर गोड्डा पूरी तरह से रहा उदासीन

गाेड्डा जिले में इस बार वर्ल्ड रेड क्रॉस इकाई की ओर से किसी भी तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया. वर्ल्ड रेड क्रॉस डे एवं थैलेसीमिया डे पर गोड्डा पूरी तरह से उदासीन रहा. रेड क्रॉस की ओर से आयोजन नहीं किये जाने से लोगों में चर्चा बनी रही. गत वर्ष दिवस विशेष पर रेडक्रॉस की तत्कालीन टीम द्वारा स्थानीय सदर अस्पताल के ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन करके 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया था. इसके अलावा भी कई कार्यक्रम आयोजित किये गये थे. इस संबंध में एसडीओ सह जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष वैद्यनाथ उरांव ने कहा कि नवगठित कमेटी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया. हर साल ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >