गोड्डा : खेलो झारखंड जिला स्तरीय प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग की एथलेटिक्स स्पर्धाएं गुरुवार को गोड्डा कॉलेज मैदान में संपन्न हुई. प्रतियोगिता में 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया. इसके अलावा बालिका वर्ग में 3000 मीटर और बालक वर्ग में 5000 मीटर पैदल चाल प्रतियोगिता हुई. ट्रैक के साथ-साथ फील्ड इवेंट में डिस्कस थ्रो, शॉट पुट, जैवलिन थ्रो, हाई जंप, लॉन्ग जंप और ट्रिपल जंप तथा 4x100 और 4x400 मीटर रिले दौड़ भी कराई गई.
विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को अतिरिक्त कार्यक्रम पदाधिकारी नलनी रंजन, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार सिन्हा, अजय कुमार ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिले के सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. आयोजकों ने बताया कि 19 सितंबर को इसी मैदान में अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी.
