लीड : चार साइबर अपराधी धराये, 90 सिम व 15 एटीएम जब्त

रेस वार्ता में एसडीपीओ अशोक रविदास ने कार्रवाई की जानकारी दी. बताया कि सभी साइबर अपराधियों को प्रतिबिंब एप की मदद से गिरफ्तार किया गया है. पकड़ाये अपराधियों के पास से विभिन्न कंपनियों के कुल 90 सिम कार्ड बरामद किये गये हैं. अलग-अलग कंपनियों के कुल 10 मोबाइल भी बरामद किये गये हैं. पुलिस ने उनके पास से बायोमीट्रिक मशीन तथा विभिन्न बैंकों के कुल 15 एटीएम बरामद किया गया है.

कार्रवाई. प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने तीन थाना क्षेत्रों में की छापेमारीप्रतिबिंब एप के सहारे साइबर ठगों को पुलिस ने दबोचा

प्रतिनिधि, गोड्डा

गोड्डा पुलिस ने तीन थाना क्षेत्रों से चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. प्रशिक्षु डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर विभिन्न कंपनियों के 90 सिम कार्ड व 15 एटीएम भी जब्त कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों का नाम विकास कुमार मंडल, विशाल कुमार मंडल दोनों रामगढ़ थाना क्षेत्र के अमडापहाड़ी गांव निवासी हैं. तीसरा सिनोद कुमार मंडल देवदांड थाना क्षेत्र के परगोडीह का रहनेवाला है. चौथा साइबर ठग सौरभ कुमार यादव ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के चपरी गांव का रहनेवाला है. चारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं. प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अशोक रविदास ने कार्रवाई की जानकारी दी. बताया कि सभी साइबर अपराधियों को प्रतिबिंब एप की मदद से गिरफ्तार किया गया है. पकड़ाये अपराधियों के पास से विभिन्न कंपनियों के कुल 90 सिम कार्ड बरामद किये गये हैं. अलग-अलग कंपनियों के कुल 10 मोबाइल भी बरामद किये गये हैं. पुलिस ने उनके पास से बायोमीट्रिक मशीन तथा विभिन्न बैंकों के कुल 15 एटीएम बरामद किया गया है. पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. एसडीपीओ ने बताया कि चारों कई बार साइबर ठगी की घटना को अंजाम दे चुके हैं. सभी शातिर साइबर ठग हैं. पकडे गये साईबर अपराधियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. छापेमारी में प्रशिक्षु डीएसपी कुमार गौरव, इंस्पेक्टर दिनेश महली, सब इंस्पेक्टर महावीर पंडित, राहुल कुमार, मुकेश कुमार, एएसआइ गौरव कुमार, आरक्षी निशांत कुमार आदि थे.

देवदांड़ का परगोडीह व गोड्डा के कसबा साइबर ठगों का गिरोह सक्रिय

बीते दो तीन सालों में देवदांड़ का परगोडीह का इलाका तथा गोड्डा मुफस्सिल थाना क्षेत्र का गोड्डा कसबा गांव साइबर अपराधियों का हब बन गया है. इन जगहों पर साइबर अपराधी गिरोह सक्रिय है. बीते दो तीन सालों में पुलिस ने कई साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है. यहां साइबर अपराधी का गढ़ बन गया है. सूत्रों के अनुसार पकड़े जाने पर बिचौलिये अपराधियों को छुड़ाने में लग जाते हैं. यह साइबर अपराध कर रहे युवाओं के हाथ में मोटी रकम हाथ लगी है. धीरे-धीरे पूरे जिले में इसका कुप्रभाव देखने को मिल रहा है. समय रहते यदि पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं करेगी तो जामताड़ा के रूप में गोड्डा का नाम भी चर्चा में आ जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >