दूषित पानी के जमाव ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

पीएचइडी कार्यालय के पुराने भवन के मुख्य गेट के सामने गंदा पानी से फैला दुर्गंध

पथरगामा कलाली रोड स्थित पुराने पीएचइडी कार्यालय के खाली पड़े भवन के मेनगेट पर कूड़े-कचरे का अंबार के साथ ही दूषित पानी के जमाव से आसपास रहने वाले सैकडों परिवारों का जीना दूभर कर दिया है. लोगों के घरों से निकलने वाला दूषित व गंदा पानी भवन के मुख्य दरवाजे के पास ही जमा हो जा रहा है. इस वजह से सड़े हुए पानी व कचरे ने लोगों को परेशान कर रखा है. बदबू की समस्या दिन-रात रहती है. हवा के परिवर्तन की दिशा लोगों को परेशानी में डाल देता है. आसपास लगभग सौ घर एवं दर्जनों दुकानें भी हैं. लोगों को बदबू का हर दिन सामना करना पडता है. कलाली मोड़ मुख्य मार्ग पर आवाजाही करने वाले राहगीरों की सांसें थम जाती है. नाक पर रूमाल या फिर मास्क लगाकर आते-जाते है. लाेगों का कहना है कि जिस आधे-अधूरे नाले से दूषित पानी बहता रहता है, आज तक ढक्कन नहीं लगाया गया है. नाला के अंदर कूड़ा-कचरा का अंबार लग चुका है. गंदगी के कारण नाला पूरी तरह से जाम है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नाला की आज तक सफाई नहीं की गयी है. वजह कीचड़ की मोटी परत नाले में जमी है. स्थानीय राजेश कुमार, अमीन साह, बबलू भगत, सुग्रीव आदि का कहना है कि सालों से लगातार दूषित पानी के जमाव की वजह से मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ चुका है. मलेरिया जैसी बीमारी होने का डर सताता रहता है. ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि के साथ-साथ प्रखंड प्रशासन से साफ सफाई का कार्य सुनिश्चित कराये जाने की मांग की है, ताकि दुर्गंध की समस्या से निजात की मांग किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >