मेहरमा प्रखंड क्षेत्र के मेहरमा पंचायत के मेहरमा संथाली में प्रभात खबर आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन पूर्व मुखिया के आवास के सामने किया गया. पंचायत के विभिन्न गांवों के लोगों ने कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्र की समस्याओं को रखा. मौजूद लोगों ने बताया कि मेहरमा पंचायत में कई गांव ऐसे हैं, जहां सरकार के निर्देश के बावजूद बिजली विभाग द्वारा अब तक केबल तार नहीं लगाया गया है. बिजली विभाग द्वारा हर गांव में खुले तार को हटाकर केबल तार लगाने का निर्देश दिया गया है. मेहरमा प्रखंड के कई जगह हैं, जहां केवल तार नहीं लगाया गया है. इसके कारण दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है. इस कारण कम वोल्टेज की भी शिकायत है. ग्रामीणों ने बताया कि कुआ व लहेरिया नदी में जगह-जगह पर चेक डैम नहीं रहने के कारण सिंचाई की व्यवस्था नहीं हो पाती है, जिससे खेती में हो रही असुविधाओं को लेकर बातों को रखा. बताया कि अगर नदी के किनारे चेक डैम का निर्माण किया जाये, तो दोनों नदी के पानी से क्षेत्र के लोगों को सिंचाई की बेहतर सुविधा मिल सकेगी. बताया कि लहेरिया नदी व कुआ नदी के किनारे सिंचाई डैम के निर्माण के साथ नदी के पूरब दिशा की ओर पुल का निर्माण किये जाने से क्षेत्र के लोगों को निश्चित ही कई परेशानियों से छुटकारा मिल जाता. यहां के सैकड़ों किसान के करीब पांच सौ एकड़ जमीन की सिंचाई हो सकती है. किसान अच्छी फसल उपलब्ध कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं.
प्रभात खबर आपके द्वार की मुख्य बातें
-गांव में केवल वाला तार नहीं है.
-गांव में नाला नहीं रहने की वजह से लोगों को परेशानी व गंदगी से तबाह होना पड़ता है-गांव के समीप ही दो नदी है, एक कुआ नदी व दूसरा लहेरिया नदी
-दोनों नदी ही क्षेत्र के लोगों के लिए सिंचाई की सुविधा देती है-दोनों नदी में अगर चेक डैम का निर्माण करायी जाये, तो किसान प्रसन्न रहेंगे.
-कुआ नदी में पुल बनाने की मांग भी लोगों ने कियालोगों ने कहा
‘मेहरमा गांव में बिजली के खुले तार की वजह से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. सरकार इस पर ध्यान देकर केबल तार लगवाये, ताकि दुर्घटना से होने से बच सके.
-शिवा मुर्मू, ग्रामीण
गांव में केबल तार नहीं लगाये जाने की वजह से लो वोल्टेज की परेशनी है. विभाग अगर इसे बदल देता है तो लो वोल्टेज से निजात मिल जाएगा.-मरांगमय मरांडी, ग्रामीण
विभाग की ओर से सरकार द्वारा दिये गये निर्देश का कोई असर नहीं दिख रहा है. गांव में बिना कवर वायर अब तक नहीं बदला गया है. इससे दुर्घटना हो सकती है.-पक्कू सोरेन, ग्रामीण
‘नाला के अभाव में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नाला के अभाव में गांव के लोगों को गंदगी के कारण बीमारी का भय बना रहता है.-सरिता सोरेन, ग्रामीण
गांव में लो बोल्टेज के कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है. बच्चों को पढ़ाई करने में भी परेशानी होती है. इस वजह से मामले को गंंभीरता से देखने की जरूरत है.-मरांग कुड़ी मुर्मू, ग्रामीण
कुआ नदी के पूर्व दिशा में पुल बन जाये, तो फसल को नदी पार लाकर समय पर अच्छी उपज कर सकते हैं. इस नदी के दूसरी तरफ से परेशानी के साथ आना-जाना पड़ता है.-शशि कुमार, किसान
‘क्षेत्र के लोगों के लिए सबसे जरूरी बात सिंचाई है. सैकड़ों किसानों की करीब पांच से छह सौ एकड़ जमीन पर बेहतर खेती संभव हो पायेगा. नदी में पुल व चेक डैम नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है.-अमीनमुर्मू, पूर्व मुखिया
गांव के कुआ नदी में श्रृंखलाबद्ध चेक डैम का निर्माण हो जाता है, तो इस पंचायत के सभी किसान सालभर फसल लगा पायेंगे. किसान आत्मनिर्भर बन सकते है.-शिवबालक कुमार, मुखिया प्रतिनिधि
यहां के किसानों के लिए कुंआ व लहेरिया नदी में श्रृंखलाबद्ध चेक डैम का निर्माण करा दिया गया, तो किसान अच्छी खेती कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं, इस पर पहल हो.– कपिलदेव मुर्मू , ग्रामीणB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
