गुणवत्तापूर्ण व बेहतर हो कार्य, न हो लापरवाही

गोड्डा में मंत्री संजय यादव ने पथरगामा-बसंतराय सड़क का शिलान्यास किया। 14 करोड़ की लागत से बनने वाली यह सड़क आवागमन को सुगम और व्यापार को बढ़ावा देगी।

पथरगामा. गोड्डा विधायक सह राज्य के श्रम नियोजन एवं ग्रामीण विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पथरगामा और बसंतराय प्रखंडों को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण व मजबूतीकरण कार्य का शिलान्यास किया. पथरगामा, मेदनीचक और बसंतराय बाजार होते हुए कोरियाना चौक तक जानेवाले पथ के मजबूतीकरण का कार्य परियोजना पथ प्रमंडल, गोड्डा के अंतर्गत कराया जायेगा. करीब 22.958 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण एवं मजबूतीकरण पर 14 करोड़ 4 लाख 5 हजार 100 रुपये खर्च किये जायेंगे. शिलान्यास के दौरान मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है. सड़क, पुल और अन्य विकास योजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से पूरा करना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सड़क बनने से पथरगामा, मेदनीचक, बसंतराय बाजार और कोरियाना चौक के बीच आवागमन पहले से अधिक सुगम होगा. ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने से व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें विकास के लिए चुना है. जनता के विश्वास के बल पर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है. इस अवसर पर समाजसेवी संतोष सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष बजरंगी यादव, गोपाल यादव, मुखिया आलमगीर आलम समेत जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >