बनगांव में चुनावी तैयारियों को लेकर सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने की बैठक

बूथ प्रबंधन और प्रचार अभियान पर दिया गया जोर

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बनगांव जिला के बनगांव उत्तरी विधानसभा चुनाव कार्यालय में अहम बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता गोड्डा सांसद और पश्चिम बंगाल के चार लोकसभा क्षेत्रों के प्रभारी डॉ. निशिकांत दुबे ने की. बैठक में बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची, प्रचार अभियान और प्रवासी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि चारों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर तक जाकर सभी केंद्रों में बूथ समिति के सदस्यों के साथ वोट के दिन पूरी तटस्थता के साथ रहेंगे. गोड्डा से आये प्रवासी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय प्रत्याशियों के साथ समन्वय कर चुनाव प्रचार में सक्रिय भागीदारी निभायी. बैठक में प्रमुख रूप से सुभाष चंद्र यादव, कृष्ण कन्हैया, रामा रमण झा और मुरारी चौबे उपस्थित थे. बैठक में चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी मौजूद रहे. प्रत्याशियों में बनगांव उत्तरी के अशोक किरतनिया, गायघट्ट के सुब्रतो ठाकुर, स्वरूपनगर के तारक साह, बनगांव दक्षिणी के सपन मजूमदार मौजूद रहे. बैठक के दौरान गोड्डा भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र कुमार महतो ने बताया कि डॉ. दुबे ने सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की शत-प्रतिशत जीत की प्रतिबद्धता जतायी. उन्होंने कहा कि गोड्डा के सभी प्रवासी कार्यकर्ता लगातार सात दिनों से चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >