प्रतिनिधि, ठाकुरगंगटी प्रखंड के मानिकपुर स्थित आजीविका महिला संकुलस्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति कार्यालय भगैया में कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान पोषण पखवारा के तहत सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं ने हरी साग-सब्जी, चावल और दाल से आकर्षक रंगोली बनाकर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया. इसमें संतुलित आहार के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गयी. कुपोषण दूर करने के उपायों की जानकारी दी गयी. महिलाओं और बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए पोषक आहार अपनाने पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में निर्णय लिया कि गांव-गांव और ग्राम संगठन स्तर पर रैली निकालकर लोगों को पोषण और संतुलित खान-पान के प्रति जागरूक किया जायेगा. इसमें प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रेम प्रकाश, शमीम अख्तर, दिवाकर मंडल, शंकर गुप्ता, पुष्पा कुमारी, कंचन कुमारी, काजल कुमारी समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे. संकुल की अध्यक्ष विनीता देवी और अन्य सदस्य भी शामिल हुए.
पोषण व संतुलित आहार के महत्व पर हुई चर्चा
स्वावलंबी सहकारी समिति कार्यालय भगैया में कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित
