नजरी नक्शा के बनाकर बारीकी से करें जनगणना

गांव-गांव जाकर डेटा संग्रहण और डिजिटल एंट्री की दी विस्तृत जानकारी

बोआरीजोर प्रखंड सभागार भवन में शिक्षकों को भारत जनगणना-2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षक घनश्याम पंडित, फुल कुमार, अविनाश और मुकेश कुमार ने बताया कि जनगणना कार्य में घर-घर जाकर बारीकी से नक्शा तैयार करना आवश्यक है. प्रशिक्षण में शिक्षकों को जनगणना से संबंधित कानूनी जानकारी दी गयी. भवन नंबर की पहचान, जनगणना मकान नंबर की पहचान, परिवार किसे कहते हैं और सभी बिंदुओं को मोबाइल एप में सही ढंग से एंट्री करने की विस्तृत जानकारी साझा की गयी. प्रशिक्षक ने बताया कि 48 शिक्षकों को दो बैच में विभाजित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जनगणना अत्यंत गंभीर कार्य है, इसलिए इसे सावधानीपूर्वक करना आवश्यक है. प्रोजेक्टर के माध्यम से जनगणना करने की विधि और डेटा संग्रहण के तरीके विस्तार से समझाये गये. मौके पर शिक्षक शिवनारायण पंडित, गणेश कुमार, पुलिस राम हेंब्रम, जयप्रकाश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >