लंबित योजनाओं के शीघ्र निष्पादन और जन शिकायतों के त्वरित निपटारे का दिया निर्देश

डीसी ने मेहरमा प्रखंड कार्यालय, सीएचसी एवं पशु चिकित्सालय का किया निरीक्षण

डीसी लोकेश मिश्रा ने बुधवार को मेहरमा प्रखंड अंतर्गत अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. निरीक्षण के क्रम में डीसी ने आम जनता से जुड़े मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने योजनाओं से संबंधित अभिलेखों के रखरखाव, कर्मचारियों की उपस्थिति, जन शिकायतों के निपटारे तथा आमजन को दी जा रही सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की. डीसी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव कुमार से लंबित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की, वहीं अंचलाधिकारी डॉ. खगेन महतो से राजस्व मामलों, दाखिल-खारिज, विभिन्न प्रमाण पत्रों के निर्गमन एवं अन्य लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाये, ताकि आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण के दौरान डीसी ने चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेक कुमार सिन्हा को आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का भी जायजा लिया. इसके अलावा, डीसी ने पशु चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया और प्रभारी भ्रमणशील पदाधिकारी डॉ. बालेश्वर निराला को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी आलोक वरण केसरी, बीपीओ अजीत सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष शशांक शेखर सिन्हा, कांग्रेस अध्यक्ष मनिंद्र सिंह, नरेंद्र शेखर आजाद, मनीष कुमार, परवेज अख्तर, पवन मिश्रा, डॉ. अजय तिवारी, डॉ. सुशांत एवं डॉ. प्रणव सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJEET KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >