कानून की नजर में देश के सभी नागरिक को समान अधिकार : अधिकार मित्र

-डालसा की ओर से पथरगामा प्रखंड के सिंघयघाट गांव में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित

डालसा की ओर से रविवार को पथरगामा प्रखंड के गंगटा कला पंचायत क्षेत्र के सिंहेडीह गांव में न्याय आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान डालसा की टीम ने ग्रामीणों को अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी. टीम में शामिल अधिकार मित्र दिलीप यादव व मीनू बेसरा ने कहा कि कानून की नजर में देश के सभी नागरिक को समान अधिकार प्राप्त हैं. सभी को न्याय सुलभ कराना सरकार का दायित्व है. कोई भी न्याय से वंचित नहीं रहे, इसी के लिए जिला से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया है. इसका मुख्य उद्देश्य है कि देश के सभी नागरिकों को न्याय सुलभ हो सके. कोई भी न्याय से वंचित नहीं रहे इसी उद्देश्य जगह-जगह समाज के सभी वर्गों को कानून की जानकारी दी जाती है. उन्होंने बाल विवाह, बाल मजदूरी, दहेज प्रथा, मानव तस्करी, डायन प्रथा सहित अन्य बिंदुओं पर प्रकाश डाला. कहा कि बाल मजदूरी को निषेध माना गया है. कोई भी संस्थान में अगर बाल मजदूर पकड़ा जाता है, तो उस संस्थान को जुर्माना तथा सजा का भी प्रावधान है. इसलिए बच्चों को पढ़ने का अवसर दिया जाये, ताकि वह पढ़ लिखकर सफल नागरिक बन सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >