मानव सेवा आश्रम में किया गया वस्त्र वितरण

लगभग 200 जरूरतमंद को दिये गये वस्त्र

मानव सेवा आश्रम की ओर से शुक्रवार को पथरगामा में वस्त्र वितरण किया गया. आश्रम की ओर से जरूरतमंद महिला-पुरुष, बच्चे, बुजुर्गों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया. मानव सेवा आश्रम के संस्थापक शशिभूषण भगत, अध्यक्ष रवि मालतो, सदस्य अनिल पंडित के हाथों संयुक्त रूप से लगभग 200 जरूरतमंद को वस्त्र दिया गया. जिन जरूरतमंदों को वस्त्र मिला, उनमें लालचंद मालतो, हेलेन मालतो, बाबू मालतो, राजा, जवेरी पहाड़िया, डेलन मालतो, मंगला पहाड़िया, मेरी मालतो, शबनम पहाड़िया, दीना मुर्मू, आलोती हेंब्रम, सुजिता सोरेन, इस्तरा मालतो आदि शामिल हैं. इस दौरान संस्थापक शशिभूषण भगत ने बताया कि आश्रम की ओर से पथरगामा के अलावा केड़ो में भी जरूरतमंद निःसहाय बच्चे, महिला पुरुष, बुजुर्गों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया. बताया कि आश्रम की ओर से समय-समय पर वस्त्र वितरण कार्यक्रम चलाया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >