नवनियुक्त झामुमो अध्यक्ष व सचिव को किया गया सम्मानित

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गुरुजी शिबू सोरेन को भी दोबारा अध्यक्ष बनने पर दी शुभकामनाएं

बोआरीजोर प्रखंड के 20 सूत्री कार्यालय में नवनियुक्त झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सुनील मरांडी, सचिव सभान अंसारी एवं उपाध्यक्ष सुभान अंसारी को कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर सम्मानित किया एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी. झामुमो नेता दिलीप ठाकुर ने कहा कि नवनियुक्त कमेटी संगठन की मजबूती के लिए बेहतर कार्य करेगी एवं सरकार के योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करेगी. अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के वरीय नेता ने दोबारा अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है. जिम्मेवारी अत्यधिक है. वरीय नेताओं के दिशा-निर्देश से संगठन को मजबूती को लेकर बेहतर कार्य करेंगे एवं नये सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का भी कार्य किया जाएगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं गुरुजी शिबू सोरेन को भी दोबारा अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी. कहा कि केंद्रीय नेताओं ने भरोसा जताया है, उसे बखूबी पूरा किया जाएगा. मौके पर जाकिर अंसारी, अख्तर अंसारी, अशोक टुडू, काशीनाथ साह, रहीम अंसारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >