प्रजापति कुंभकार महासंघ की ओर से 25 अगस्त को आयोजित होगा सम्मान समारोह

मेधावी छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों एवं विशिष्ट सफलता प्राप्त युवा व युवतियों को किया गया सम्मानित

झारखंड प्रजापति कुंभकार महासंघ की ओर से स्थानीय एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है. रविवार को दिन के 10 बजे आहूत कार्यक्रम की जानकारी महामंत्री लंबोदर पंडित ने दी है. श्री पंडित ने बताया कि सम्मान समारोह सह वार्षिक अधिवेशन के दौरान समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं, समाजसेवियों एवं विशिष्ट सफलता प्राप्त युवा व युवतियों को, जिसने खेलकूद से लेकर किसी भी विशेष क्षेत्र में सफलता अर्जित किया है, उसे सम्मानित किया जायेगा. प्रजापति समाज के निर्णय के मुताबिक इस वर्ष जिसने भी मैट्रिक, इंटर की परीक्षा में प्रथम स्थान से सफलता अर्जित किया है. मुख्य अतिथि अतिथि पूर्व विधायक बेरमो योगेश्वर महत्व बाटुल, झारखंड माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष चंद्र प्रजापति, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र पंडित सम्मानित करेंगे. सभी प्रजापति बंधुओं से आग्रह कर 25 अगस्त को होटल में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >