ग्रामीणों की मांग पर लगाया गया स्पीड ब्रेकर

सड़क के बगल में बसा हुआ है बाबूपुर गांव

ललमटिया थाना अंतर्गत बोआरीजोर से ललमटिया मुख्य मार्ग के बाबूपुर गांव के पास थाना प्रभारी रोशन कुमार द्वारा स्पीड ब्रेकर लगाया गया है. थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क के बगल में गांव बसा हुआ है और अत्यधिक तीखा मोड़ भी है. गाड़ी के स्पीड को नियंत्रण करने के लिए ब्रेकर लगाया गया है. उन्होंने कहा कि तीखा मोड़ होने के कारण कई बार सड़क दुर्घटना हो चुकी है. ग्रामीण भी ब्रेकर लगाने की मांग कर रहे थे. दो ब्रेकर लगाया गया है. थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे को सड़क पर खेलने नहीं दें एवं सड़क सुरक्षा नियम का अवश्य पालन करें. सरकार द्वारा बनाया गया नियम आपकी सुरक्षा के लिए है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि बच्चा चोर के अफवाह से बचें. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिलती है, तो पुलिस को जानकारी दें. कानून अपने हाथ में नहीं लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

SANJEET KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >