ललमटिया के डकैता मिशन विद्यालय में इंटर के हिंदी एवं अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गयी. मजिस्ट्रेट राजीव कनौजिया एवं केंद्राधीक्षक मोहम्मद अफजल अहमद ने बताया कि परीक्षा में कुल 568 छात्र शामिल हैं जिसमें 534 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए 34 छात्र अनुपस्थित थे. छात्रों ने अनुशासन में रहकर शांतिपूर्वक परीक्षा दिया है तथा परीक्षा के निगरानी सीसीटीवी कैमरा से किया जा रहा है. परीक्षा के दौरान छात्रों को किसी भी तरह का परेशानी नहीं हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है. उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि प्रश्न पत्र को ध्यान से पढ़ कर जवाब दें और एकाग्र होकर परीक्षा दें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
