गणतंत्र दिवस पर महागामा प्रखंड के श्रीमतपुर मेला मैदान एक दिवसीय मुशायरा सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद शमीम अंसारी और मंच संचालन सुनील साहिल ने किया. कार्यक्रम में शमीम अंसारी, दक्षिणी जिला पार्षद नगमा आरा, शोएब आलम, इम्तियाज अंसारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उन्होंने महोत्सव में शामिल कवियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया. मशहूर शायर साजिया बनिया सहित कई लोगों ने एक से बढ़कर एक गजल व शायरी की प्रस्तुति दी. सभी कवियों ने शायराना अंदाज में खूब सुर्खियां बटोरी. कार्यक्रम को देखने के लिए श्रीमतपुर में बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा हो गया था. यूपी, बंगाल व झारखंड के कई नामी-गिरामी शायरों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया. गजल व शायरी के माध्यम से शायरों ने देश व राज्य की राजनीतिक हालात को सबों के सामने रखा. इस पर सुर्खियां बटोरी. महगामा के पूर्व एसडीपीओ रहे केके सिंह ने भी देशभक्ति गजल की प्रस्तुति की. कार्यक्रम में कलीमुल्लाह परवाना सहित सुलेमान जहांगीर आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
