सुंदरपहाड़ी में तीन शावक के साथ देखा गया तेंदुआ

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड के चंदना पंचायत अंतर्गत गुटीपाड़ा गांव के पास शुक्रवार को तेंदुआ देखा गया है. इसकी पुष्टि ग्रामीणों ने की है. शनिवार को वन विभाग के पदाधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों की निशानदेही पर तेंदुए के निवास स्थान एक गुफा के बाहर मादा तेंदुआ को अपने बच्चों के साथ देखा गया है. ग्रामीणों […]

गोड्डा : सुंदरपहाड़ी प्रखंड के चंदना पंचायत अंतर्गत गुटीपाड़ा गांव के पास शुक्रवार को तेंदुआ देखा गया है. इसकी पुष्टि ग्रामीणों ने की है. शनिवार को वन विभाग के पदाधिकारी पहुंचे और ग्रामीणों की निशानदेही पर तेंदुए के निवास स्थान एक गुफा के बाहर मादा तेंदुआ को अपने बच्चों के साथ देखा गया है.

ग्रामीणों के अनुसार, गांव से कई बकरे गायब हो रहे हैं. शुक्रवार को बच्चों ने बकरा खोजने के क्रम में गुफा के बाहर तेंदुआ को उनके शावकों के साथ देखा था. तेंदुआ होने की खबर से ग्रामीण दहशत में हैं. वन विभाग के पदाधिकारी भी शनिवार को पहुंच कर इसकी जानकारी ली और सुरक्षा की गारंटी दी है. वन विभाग के पदाधिकारी के अनुसार तेंदुए ने तीन से चार शावक को जन्म दिया है. जो पहाड़ पर स्थित एक गुफा में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >