गोड्डा : सदर प्रखंड के घाट मंजवारा गांव में डीलर की मनमानी से परेशान लाभुकों ने उपायुक्त से राशन उठाव में मनमानी की शिकायत की. ग्रामीणों ने उपायुक्त को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सुमित्र स्वयं सहायता समूह के डीलर पिंकी देवी व उनके पति राशन उठाव में मनमानी करते आ रहे है.किसी माह का राशन देते है तो किसी माह का राशन पचा जाते है.
गांव के मोसमात जयंती, नेमियां, शंकर मांझी, अनिल कुमार, नयन मांझी, कैलाश मांझी ने इसकी शिकायत करते हुए कहा कि लाभुकों को डीलर के द्वारा परेशान किया जाता है. डीलर के कार्यप्रणाली से लाभुकों में रोष व्याप्त है. उपायुक्त से शिकायत करने के बाद लाभुकों ने अनुमंडलाधिकारी का भी दरवाजा खटखटाया. आवेदन सौंपने के बाद कार्रवाई की मांग की है.
