बोआरीजोर : राजमहल परियोजना इसीएल के ठेका मजदूरों द्वारा एमजीआर लाइन सेलो प्वांइट के पास छह घंटे तक जाम रखा गया. जाम का नेतृत्व कर रहे सुनील मरांडी ने बताया कि इसीएल के मजदूर स्थायीकरण करने की मांग को लेकर जाम किया.
मजदूरों का कहना है कि इसीएल द्वारा मजदूरों का शोषण किया जा रहा है. इसीएल के प्राइवेट कंपनी के मजदूरों को कंपनी छलने का काम कर रही है, जो किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं. इसलिए मजदूर कंपनी व इसीएल के खिलाफ मोरचा खोला है.
इधर, कंपनी के सुपरवाइजर डीएस बर्मा ने मजदूरों को चुनाव की अधिसूचना की दुहाई देकर मामला शांत कराया. उन्होंने कहा कि सात मार्च को मजदूरों के मामले को बैठक में रखेंगे. सुपरवाइजर की पहल पर मजदूरों ने जाम हटा लिया.
