गोड्डा : जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को शांतिपूर्ण परीक्षा हुई. परीक्षा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजात किये गये है. जिला मुख्यालय के पांच मुख्य केंद्रों पर उड़नदस्ता टीम के पदाधिकारी द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. दो पालियों में आयोजित परीक्षा में सभी केंद्राधीक्षक परीक्षा हॉल का निरीक्षण कर रहें है. मंगलवार को प्लस टू विद्यालय परीक्षा हॉल में केंद्राधीक्षक रजनी किशोरी झा ने निरीक्षण कर वीक्षकों को कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन करने का निर्देश दिया.
कदाचार के आरोप में एक निष्कासित
जिला शिक्षा पदाधिकारी महीप सिंह ने बताया मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शांति से हो रही है. गोड्डा कॉलेज सेंटर पर इंटर की परीक्षा में रॉल कोड 45016 व रॉल नंबर 30143 के परीक्षार्थी को कदाचार में संलिप्त पाये जाने पर निष्कासित कर दिया गया है.
मैट्रिक में 22 व इंटर में 46 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
मंगलवार को मैट्रिक की संताली विषय की परीक्षा में 1143 में से 1121 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि 22 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें. वहीं इंटर के इतिहास विषय की परीक्षा में 3733 में से 3687 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि 46 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें.
‘‘ प्रश्न पत्र बेहतर आ रहा है. छात्र कदाचार के फिराक में ना रहें. अभिभावक भी बच्चों को कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए प्रेरित करें. सभी परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन हो रहा है.
महीप सिंह,डीइओ गोड्डा
