गोड्डा कोर्ट : पुलिस ने मुफस्सिल थाना अंतर्गत नुनबट्टा से फरार प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर सीजेएम न्यायालय में प्रस्तुत किया. प्रेमी जितेंद्र महतो को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में लकर 14 मार्च तक जेल भेज दिया. वहीं प्रेमिका ने अपना बयान धारा 164 के तहत न्यायालय में दर्ज करायी. अपने बयान में उसने कहा वह अपनी मरजी से जितेंद्र महतो के साथ हरियाणा गयी थी. 14 दिन वहां रही. घरवालों ने फोन किया कि शादी करवा देंगे घर वापस चली आओ.
वापस अपने पिता के साथ घर जाना चाहती हूं. बताते चले कि नाबालिग के पिता शंकर प्रसाद साह ने मुफस्सिल थाना में शादी की नीयत से भगा ले जाने की नामजद प्राथमिकी जितेंद्र महतो के खिलाफ कांड संख्या 69/114 दर्ज करायी थी.
