लापरवाह कर्मी का वेतन रोका

महगामा : महगामा प्रशिक्षण भवन में एसडीओ गौरांग महतो ने बैठक की. इसमें सीओ शंकर प्रसाद, बीडीओ उदय कुमार के अलावा मुखिया, पंसस, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक ने हिस्सा लिया. एसडीओ श्री महतो ने महगामा प्रखंड के कर्मचारी आशीष कुमार के काम में लापरवाही बरते जाने को लेकर सीओ को वेतन पर रोक लगाने का […]

महगामा : महगामा प्रशिक्षण भवन में एसडीओ गौरांग महतो ने बैठक की. इसमें सीओ शंकर प्रसाद, बीडीओ उदय कुमार के अलावा मुखिया, पंसस, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक ने हिस्सा लिया. एसडीओ श्री महतो ने महगामा प्रखंड के कर्मचारी आशीष कुमार के काम में लापरवाही बरते जाने को लेकर सीओ को वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया.

श्री महतो ने कहा कि महगामा प्रखंड में 230 लाभुकों को पेंशन का लाभ मिलने का लक्ष्य रखा गया है. छह हजार पुराना वृद्धा पेंशन का भौतिक सत्यापन कार्य करने का निर्देश दिया गया. इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को नि:शक्तों को पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन व योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >