कोयला पंचायत की मुखिया पर कार्रवाई
गोड्डा : उपायुक्त राजेश शर्मा ने महगामा प्रखंड के कोयला पंचायत की मुखिया जुबेदा खातून को पदच्युत करने की अनुशंसा की है. उन्होंने पंचायती राज विभाग को संबंधित रिपोर्ट भी भेजी है. पदच्युत करने से पहले मुखिया से वित्तीय प्रभार छिन कर उप मुखिया को दे दिया गया है. मुखिया जुबेदा खातून पर मनरेगा आदि योजनाओं में गड़बड़ी करने का आरोप है. इसकी प्राथमिकी भी महगामा थाना में दर्ज की गयी थी. मामले की जांच के बाद जिला पंचायती राज विभाग ने मुखिया पर शिकंजा कसा.
डीसी श्री राजेश शर्मा ने मामले की जांच के बाद कार्रवाई की. मुखिया पर मनरेगा में अनियमितता बरतने, मजदूरों के नाम पर गलत ढंग से पैसा निकालने का आरोप है.
