गोड्डा : एलपीजी गैस विक्रेता एजेंसी संचालकों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. गैस क ा वितरण बंद होने से आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ सकती है.
ऑल इंडिया गैस एजेंसी के आह्वान पर पांच सूत्री मांगों के समर्थन में गैस दुकान संचालक आज से हड़ताल पर जायेंगे. संचालक शेखर मंडल ने बताया कि आल इंडिया यूनियन के आह्वान पर एलपीजी दुकान के संचालक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने बताया कि हड़ताल समाप्ति के बाद ही गैस की आपूर्ति की जायेगी.
