सदर अस्पताल में भरती वृद्ध.
गोड्डा : बलबड्डा थाना क्षेत्र के अमौर गांव में कुछ लोगों ने आपसी विवाद में वृद्ध को पीट पीट कर अधमरा कर दिया गया. वहीं मारपीट का विरोध करने पर उसकी पत्नी व भतीजे की भी पिटायी कर दी. सभी का इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. मारपीट में घायल वीरेंद्र साह ने कहा कि 25 दिसंबर की सुबह अमौर गांव में वे अपने घर घुस रहे थे. इसी दौरान गांव के निरंजन यादव, कार्तिक यादव, सहदेव यादव, नसीब यादव दि ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया. वहीं इसका विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी पत्नी मीना देवी व भतीजे सिंटू कुमार साह की भी पिटाई कर दी. वीरेंद्र ने कहा कि वे मदद के लिये चिल्लाते रहे लेकिन कोई भी आगे नहीं आया. वहीं चौकीदार भी मूकदर्शक बना रहा.
दो ढाई घंटे बाद पहुची पुलिस
वीरेंद्र ने कहा कि घटना के दो से ढाई घंटे के बाद पुलिस पहुंची. घायल होने के बाद पुलिस पहुंची जबकि बलबड्डा थाना प्रभारी को परिजनों ने घटना की जानकारी फोन पर तुरंत दी थी और मदद की गुहार लगायी गयी. लेकिन कोई सहायता करने नहीं पहुंचा.
मारपीट के मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वे गजेंडा में जाम छुड़ाने गये थे. देरी इस कारण से हुई थी.
-महादेव यादव, बलबड्डा, थाना प्रभारी
