गांवों में कैशलेस को लेकर जागरूकता फैलातीं संध्या कॉलेज की छात्राएं.
मिहिजाम : जनजातीय संध्या डिग्री महाविद्यालय की एनएसएस टीम ने सोमवार को पियोरशोला तथा लुकईपाड़ा गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को कैशलेस योजना से अवगत कराया. राष्ट्रीय स्वंय सेवक के कैडरो ने ग्रामीणों को सरकार द्वारा लागू की गयी. कैशलेस योजना से लोगों को होने वाले लाभ तथा इसके प्रयोग करने के तरीकों के बारे में जानकारी देकर इसके लिए प्रेरित किया गया. छात्र-छात्राओं ने बताया कि कैशलेस योजना के तहत कम से कम नगद का प्रचलन किया जा सकता है, जिसमें नगदी पास में रखने की परेशानी से मदद मिल सकती है. विभिन्न सामग्री की खरीद या सरकारी विभागों में भुगतान के लिए इलेक्ट्रॉनिक तरीके को अपनाया जाना चाहिए. मौके पर प्राचार्य प्रो कृष्ण मोहन साह के अलावा छात्र राजीव कुमार साव, ललीता हेंब्रम, बासंती सोरेन, आसमा खातुन, छवि टुडू, सुन्नदा मुर्मू, मीनु कुमारी सहित कई छात्र छात्राएं शामिल हुए.
