तीन पिस्टल, छह मोबाइल व चार कारतूस बरामद

गोड्डा/सन्हौला : ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के सन्हौली गांव में लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस मामले में संलिप्त सात लोगों को पुलिस ने शुक्रवार देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. एसपी हरिलाल चौहान ने अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों ने ठाकुरगंगटी, महगामा, मेहरमा व […]

गोड्डा/सन्हौला : ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के सन्हौली गांव में लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस मामले में संलिप्त सात लोगों को पुलिस ने शुक्रवार देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. एसपी हरिलाल चौहान ने अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बताया कि गिरफ्तार आरोपितों ने ठाकुरगंगटी, महगामा, मेहरमा व झारखंड के पड़ोसी जिले में कई लूट को अंजाम दिया है. लूट के चार मामलो का भी खुलासा हुआ है.

पुलिस ने आरोपितों के पास से तीन पिस्तौल, चार कारतूस भी बरामद किये हैं. गिरफ्तारों में ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के आशीष सिंह के पास से कट्टा व दो गोली बरामद हुई है. सनोखर थाना क्षेत्र के बमबम सिंह के पास से कट्टा व दो गोली, ईश्तेखार के पास से नौ एमएम का पिस्टल बरामद किया है. वहीं आशीष सिंह के घर से 40 इंच का एलइडी टीवी भी बरातद किया गया है.
एसपी ने बताया कि आशीष ने ही ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के सन्हौली गांव में सेवानिवृत शिक्षक के घर डकैती को अंजाम दिया था. एलइडी लूट ले गया था. आशीष सिंह के पिता किशोर सिंह को भी पुलिस ने पकड़ा है. भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र के मनेाज शर्मा भी पुलिस के हत्थे चढ़ा है. आशीष कुमार सिंह, मो ईश्तेखार, शेख सत्तार मास्टरमाइंड है. एसपी ने बताया कि सभी आरोपित कई कांडों में वांछित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >