तीन घंटे रोका मिट्टी खनन कार्य

भोड़ाय भू-विस्थापितों ने की मुआवजा की मांग बोआरीजोर : इसीएल के राजमहल परियोजना के भोड़ाय साइड में शनिार को भू विस्थापितों ने मुआवजा की मांग को लेकर तीन घंटे तक खदान में मिट्टी कटायी कार्य को ठप करा दिया. भू विस्थापितों ने बताया कि जमाबंदी 93 की जमीन इसीएल द्वारा अधिग्रहण नहीं किया गया है […]

भोड़ाय भू-विस्थापितों ने की मुआवजा की मांग

बोआरीजोर : इसीएल के राजमहल परियोजना के भोड़ाय साइड में शनिार को भू विस्थापितों ने मुआवजा की मांग को लेकर तीन घंटे तक खदान में मिट्टी कटायी कार्य को ठप करा दिया. भू विस्थापितों ने बताया कि जमाबंदी 93 की जमीन इसीएल द्वारा अधिग्रहण नहीं किया गया है न ही मुआवजा की प्रक्रिया की गयी है. फिर भी मिट्टी कटायी कार्य किया जा रहा है. भूविस्थापितों की ओर से कार्य बंद कराये जाने की सूचना मिलने पर अंबे माइनिंग कंपनी के मैनेजर अनिरुद्ध भट्टाचार्य ने पहुंचे और भू विस्थापितों ने वार्ता की. उन्होंने आश्वासन दिया कि जब तक जमीन अधिग्रहण नहीं कर ली जाती है, मिट्टी कटायी कार्य नहीं किया जायेगा. मुआवजा की प्रक्रि या पूरी कर ही आगे का कार्य किया जायेगा. इस अवसर पर रैयत समसुद्दीन अंसारी, पारूल अंसारी, इलियास अंसारी, मुजफ्फर अंसारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >