पोड़ैयाहाट से शुरु हुआ प्रदेश का आंदोलन : प्रदीप

सभा में महिलाओं की भीड़ व ढोल-नगाड़़ा के साथ पहुंचे कार्यकर्ता. झाविमो की हक व माटी बचाओ यात्रा गोड्डा/ पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट ब्लॉक मैदान में जेवीएम के ‘हक व माटी बचाओ’ यात्रा में हजारों कार्यकर्त्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय महसचिव सह पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा […]

सभा में महिलाओं की भीड़ व ढोल-नगाड़़ा के साथ पहुंचे कार्यकर्ता.

झाविमो की हक व माटी बचाओ यात्रा
गोड्डा/ पोड़ैयाहाट : पोड़ैयाहाट ब्लॉक मैदान में जेवीएम के ‘हक व माटी बचाओ’ यात्रा में हजारों कार्यकर्त्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी. सभा को संबोधित करते हुए पार्टी के केंद्रीय महसचिव सह पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि ‘हक व माटी बचाओ’ को लेकर पोड़ैयाहाट से शुरूआत की गयी है. यह पूरे प्रदेश का आंदोलन है. सरकार अधिकार को छीन रही है. जनता सड़क पर उतरती है, तो आंदोलन होता है. श्री यादव ने कहा कि दो वर्षों में राशन कार्ड नहीं मिला है. जो मिला है उसमें भी काफी त्रुटि हैं.
अंगूठा लगाइये अनाज नहीं मिलता है. सब बालू बिकवा दिया, पिंडराहाट में एक बालू घाट है. सीमेंट के भाव में बालू स्थानीय लोगों को खरीदना पड़ रहा है. इस सरकार ने लैंडलेस कर दिया. अब कैशलेस कर रही है. जनता के हित में काम नहीं कर रही है. एसपीटी व सीएनटी में सरकार ने छेड़छाड़ कर दिया. जमीन को छीन लेगी सरकार. पावर प्लांट के लिए फर्जी सुनवाई हुई है. गोड्डा में अडाणी का पावर प्लांट नहीं बैठेगा. केवल अडाणी का सवाल नहीं है. पूरे राज्य की जमीन चली जानी है. यह लंबी लड़ाई है. सबों को मिल कर लड़ना होगा.
कृषि जमीन, गैर कृषि हो जायेगी : बंधु: पूर्व शिक्षा मंत्री सह जेवीएम के महासचिव बंधु तिर्की ने कहा कि लंबी लड़ाई के बाद प्रदेश बना है. कई को कुरबानी देनी पड़ी है. यहां के नौजवानों को आश जगी थी की राज्य में नौकरी-चाकरी मिलेगी. लेकिन भाजपा सरकार में दूसरे प्रदेश के लोगों को राज्य में नौकरी मिल रही है. 1982 के कानून को बाबूलाल ने अपने कार्यकाल में स्वीकार किया. बाबूलाल सरकार की ही देन पारा शिक्षकों की बहाली है. सीएनटी व एसपीटी एक्ट में छेड़छाड़ हो जाने से कृषि जमीन, गैर कृषि हो जायेगी. इसी हक को बचाने के लिए ‘हक व माटी बचाओ’ यात्रा निकाली गयी है. भाजपा सरकार वर्ष 2013 के कानून का पालन नहीं करना चाहती है. सभी रैयतों की जमीन हड़पना करना चाहती है. जमीन जाने के बाद बिन पानी की मछली वाली हाल जनता की हो जायेगी. अल्पसंख्यक मोरचा के महासचिव खालीद खलील, जेवीएम नेता अजीत कुमार महात्मा ने भी सभा में अपनी बातों को रखी. इस अवसर पर जेवीएम जिलाध्यक्ष धनंजय यादव, प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव, मुखिया सिमोन मरांडी, चुड़का मरांडी, अजय शर्मा, अर्चना देवी, पुतुल देवी, कृष्णा मंडल, बोलबम मंडल, अरुण साह आदि उपस्थित थे.
सर्वाधिक भीड़ महिलाओं की रही
विशाल सभा में करीब सात-आठ हजार कार्यकर्त्ताओं व लोगों की भीड़ रही. महिलाओं की भी सर्वाधिक भीड़ रही. कार्यकर्त्ता ढोल-नगाड़ा, तीर-धनुष के साथ सभा स्थल पर पहुंचे थे. इस दौरान सरकार विरोधी नारे लगाये.
झारखंडी अस्मिता को बचाने के लिए सीएनटी व एसपीटी एक्ट में संशोधन का करें विरोध : सालखन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >